Use Of Capital Letter



1. प्रत्येक Sentence का पहला अक्षर Capital होता है।

जैसे - He reads a book.
I have a cow.
यहाँ दो वाक्य हैं जिनके शुरू के अक्षर Capital है।

2. अंग्रेजी Poem (कविता) के प्रत्येक लाइन का पहला अक्षर Capital होता है।
जैसे - Twinkle, twinkle, little star,
How I wonder what you are ?
Up above the world so high,
Like a diamond in the sky.
यहाँ poem के प्रत्येक लाइन में पहला अक्षर Capital है।

3. ईश्वर का नाम या उनके बदले में जो Pronoun (सर्वनाम) आया हो उनका पहला अक्षर Capital होता है।

जैसे - God, Lord.
We love God because He is good to all. '
यहाँ God का G और उसके बदले में आए सर्वनाम He का H Capital है।

4. Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) का पहला अक्षर Capital होता है।
जैसे - The Ganges, Patna is the capital of Bihar.
यहाँ Ganges, Patna तथा Bihar— Proper Nouns हैं जिनके पहले अक्षर Capital हैं।

5. Proper Adjective (व्यक्तिवाचक विशेषण) का पहला अक्षर Capital होता है।
जैसे - Indian, Bihari, American आदि।
यहाँ Indian, Bihari तथा American Proper Adjectives हैं। इनके पहले अक्षर Capital हैं।

6. दिन एवं महीनों के नाम का पहला अक्षर Capital होता है।
जैसे- Sunday, March. Today is Monday.
यहाँ Sunday, March, Monday दिन और महीनों के नाम हैं, इसलिए इनके प्रारंभिक अक्षर Capital हैं।

7. किसी तरह की पदवी और उपाधि का पहला अक्षर Capital होता है।
जैसे— Mandal, Bharat Ratna, Padma Shri उपाधियाँ हैं, इसलिए इनके प्रथम अक्षर Capital हैं।

8. दूसरे के कहे हुए Sentence का पहला अक्षर Capital होता है।
जैसे— He said, “Do your work.”
यहाँ “Do your wrok" He द्वारा कहा गया है, इसलिए 'D'Capital है।

9. संक्षिप्त किए गए अक्षर (Abbreviations) का पहला अक्षर Capital होता है।
जैसे- S. D. O., B.A., M. L. A. etc.
यहाँ S. D. O. आदि Abbreviations हैं, इसलिए ये Capital letter से शुरू किए गए हैं।

10. Pronoun ‘I’ और Interjection 'O' सदा Capital होते हैं।
जैसे - I am going. O God! 
यहाँ I और O Capital हैं।

11. किसी पुस्तक, पर्व और प्रसिद्ध ऐतिहासिक घटना के नाम का पहला अक्षर Capital होता है।
जैसे— Ramayan, Durga Puja, Battle of Plassey.
यहाँ Ramayan, Durga Puja, Battle of Plassey पुस्तक, पर्व, घटना आदि के नाम होने के कारण R, D, P, B तथा P Capital हैं।